बीजेपी ने अनुच्छेद 370 इसलिए खत्म किया ताकि अदाणी कश्मीर में ज़मीन खरीद सकें: राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एक मीडियाकर्मी द्वारा पूछे गए सवाल 'गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें संविधान बदलना होता तो 10 वर्ष पहले बदल देते' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए अनुच्छेद 370 रद्द किया ताकि गौतम अदाणी जैसे कुछ उद्योगपति जम्मू-कश्मीर में ज़मीन खरीद सकें।"