बीजेपी को उत्तराखंड में मिला बहुमत, लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटेगी
बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बहुमत (35) का आंकड़ा पार कर लिया है और वह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटेगी। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस उत्तराखंड में 16 सीटें जीत चुकी है और 3 पर आगे चल रही है।