बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा
बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में 45 से अधिक सीटों (कुल 70) पर बढ़त के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि कांग्रेस करीब 20 सीटों पर आगे है। राज्य में बसपा 1 जबकि अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे हैं।