बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची
बीजेपी ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें 52 नए चेहरों को टिकट मिला है। पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को शिग्गांव सीट से जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. विजयेंद्र को शिकारीपुर सीट से टिकट दिया है। राज्य में 10 मई को मतदान होगा।