बीजेपी ने कश्मीरी पंडितों का सिर्फ इस्तेमाल किया, उनके लिए कोई काम नहीं किया: महबूबा
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी ने आज तक कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं किया बल्कि उनका सिर्फ इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, "यदि कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ हुआ है...चाहे उन्हें टेंटों से फ्लैट में शिफ्ट किया गया हो या फिर रोज़गार का पैकेज मिला...वह सब कुछ डॉ. मनमोहन सिंह (तत्कालीन प्रधानमंत्री) ने दिया।"