बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आए अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली में बनाया स्टार प्रचारक
बीजेपी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली का नाम भी है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है।