बीजेपी ने केजरीवाल के घर के पास लगाया 'शीशमहल-भ्रष्टाचार का अड्डा' का साइन बोर्ड
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार के बीच दिल्ली में बीजेपी के नेताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास के पास साइन बोर्ड लगा दिया जिस पर लिखा है, 'शीशमहल-भ्रष्टाचार का अड्डा।' बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि बोर्ड इसलिए लगाया है क्योंकि यह 'महलनुमा घर' अवैध रूप से तैयार किया गया है।