बीजेपी ने गुजरात चुनाव में पार किया बहुमत का आंकड़ा, लगातार 7वीं बार बनाएगी सरकार
बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में 92+ सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह राज्य में लगातार 7वीं बार सरकार बनाएगी। बीजेपी अभी रुझानों में 64 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस ने 7 सीटें जीत ली हैं जबकि 9 सीटों पर आगे है। राज्य में 'आप' 3 सीटें जीत चुकी है।