बीजेपी ने छुट्टियों के विवाद पर लगाए नीतीश सरकार की खिलजी से तुलना करने वाले पोस्टर
बिहार में स्कूली छुट्टियों के कैलेंडर पर विवाद के बीच बीजेपी ने पटना में नीतीश सरकार की बख्तियार खिलजी और औरंगज़ेब से तुलना करने वाले पोस्टर लगाए हैं। इस पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बीजेपी की 2024 में देश की सत्ता से छुट्टी तय है। नीतीश-तेजस्वी की सरकार में सभी धर्मों के पर्वों में छुट्टी दी जाएगी।"