बीजेपी ने जानबूझकर हंगामा करवाया: एमसीडी मेयर के चुनाव पर सिसोदिया
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव मंगलवार को दोबारा स्थगित होने पर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि बीजेपी ने अपने पार्षदों से जानबूझकर हंगामा करवाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर लोकतंत्र और संविधान में यकीन रखती है तो यह स्वीकार करे कि दिल्ली की जनता ने उन्हें हरा दिया है।