सत्तारूढ़ बीजेपी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 60 में से 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि 13 सीटें जीतकर टिपरा मोठा पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बोरडोवाली से जीत हासिल की। 2018 में त्रिपुरा की सत्ता से बेदखल हुई सीपीएम ने इस बार 11 सीटें जीती हैं।