बीजेपी ने दर्ज की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली जीत, सूरत से निर्विरोध जीते बीजेपी उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव-2024 में सूरत (गुजरात) से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए हैं। दरअसल, प्रस्तावकों के फर्ज़ी हस्ताक्षर को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी का नामांकन रद्द होने के बाद अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे दलाल इस सीट पर इकलौते उम्मीदवार बचे थे। मौजूदा चुनाव में यह पहली सीट है जिसका नतीजा आया है।