बीजेपी ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को उप-चुनाव के लिए आज़मगढ़ लोकसभा सीट से दिया टिकट

बीजेपी ने उप-चुनाव के लिए भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को आज़मगढ़ लोकसभा सीट से जबकि घनश्याम लोधी को रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उत्तर प्रदेश की इन दोनों लोकसभा सीटों पर 23 जून को उप-चुनाव होगा। आज़मगढ़ सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव जबकि रामपुर सीट आज़म खान के इस्तीफे के चलते खाली हुई थी।

Load More