बीजेपी ने दिल्ली की मंत्री आतिशी के 'ऑफर' वाले बयान के बाद उन्हें भेजा मानहानि का नोटिस
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की मंत्री आतिशी को बीजेपी की मीडिया प्रकोष्ठ ने उनके 'ऑफर' वाले बयान के बाद मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। गौरतलब है कि आतिशी ने दावा किया था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है।