बीजेपी ने देश में केरोसीन फैला दिया है, एक चिंगारी से बड़ी मुसीबत पड़ जाएगी: लंदन में राहुल
लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित 'आइडियाज़ फॉर इंडिया' सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने पूरे देश में केरोसीन फैला दिया है...एक चिंगारी चाहिए और सब बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे।" बकौल राहुल, विपक्ष की भी ज़िम्मेदारी है कि लोगों, समुदायों, राज्यों और धर्मों को साथ लाए।