बीजेपी ने पंजाब व झारखंड समेत कई राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी ने मंगलवार को 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। जी किशन रेड्डी को तेलंगाना, डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पार्टी ने 2024 के आम चुनाव (लोकसभा) के मद्देनज़र संगठन में ये बदलाव किए हैं।