बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की सभी नगर पालिकाओं में दोबारा चुनाव कराने के लिए दायर की याचिका
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 108-नगर पालिकाओं में दोबारा चुनाव कराने के लिए सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की। बीजेपी ने याचिका में निकाय चुनाव के दौरान हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त को हिंसा की घटनाओं के संबंध में जानकारी देने को कहा था।