बीजेपी ने पार्टी का विलय करने पर 2025 में सीएम उम्मीदवार बनाने का ऑफर दिया था: मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने सोमवार को वैशाली (बिहार) में एक जनसभा में दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें पार्टी का विलय करने पर 2025 में बिहार का सीएम उम्मीदवार बनाने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें झोपड़ी का ही राजा बनना है ना कि बीजेपी के महल का चपरासी। बकौल सहनी, निषाद का बेटा गुमराह नहीं होगा।

Load More