बीजेपी ने बिहार में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची की जारी
बीजेपी ने बिहार और ओडिशा में होने वाले आगामी विधानसभा उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने बिहार की गोपालगंज सीट से कुसुम देवी और मोकामा सीट से सोनम देवी को जबकि ओडिशा की धामनगर सीट से सूर्यबंशी सूरज स्थितप्रजना को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन तीनों सीट पर 3 नवंबर को मतदान होगा।