बीजेपी ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा को तोड़ा: राम मंदिर वाली सीट से जीते अवधेश
राम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या) वाली लोकसभा सीट फैज़ाबाद से चुनाव जीते सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने कहा है, "बीजेपी ने अयोध्या के नाम पर राजनीति की। उसने मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा को तोड़ने का काम किया।" प्रसाद ने कहा, "राम राज्य में किसी को तकलीफ नहीं होगी...इनके (बीजेपी) राज में महंगाई बढ़ गई और रोज़गार खत्म हो गया।"