बीजेपी ने मुझे इस बार चुनाव न लड़ने को कहा है पर मैं लड़ूंगा: कर्नाटक के पूर्व सीएम शेट्टार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार ने मंगलवार को बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे विधानसभा चुनाव न लड़ने को कहा है। उन्होंने कहा, "मुझे दुख हुआ। सर्वे में मेरी पॉपुलैरिटी अच्छी है। मैं एक भी चुनाव नहीं हारा तो टिकट न देने की कोई वजह नहीं। मैंने उनसे कहा है कि मैं चुनाव लड़ूंगा।"