बीजेपी ने यूपी में 2 लोकसभा प्रत्याशी व विधानसभा उप-चुनाव के लिए 4 उम्मीदवार किए घोषित
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की फिरोज़ाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, पार्टी ने विधानसभा उप-चुनाव 2024 के लिए लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव, ददरौल से अरविंद सिंह, गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी से श्रवण गोंड को टिकट दिया है।