बीजेपी ने यूपी से राज्यसभा उप-चुनाव के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बनाया उम्मीदवार
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उप-चुनाव के लिए रविवार को डॉ. दिनेश शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। वह वर्तमान में यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं व इससे पहले प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और लखनऊ के मेयर रह चुके हैं। गौरतलब है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे के निधन से यह सीट खाली हुई थी।