बीजेपी ने राजस्थान के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर शोभारानी को पार्टी से निकाला

बीजेपी ने राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाली अपनी विधायक शोभारानी कुशवाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने कहा है कि पार्टी की विधायक होने के नाते कुशवाह पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है, कुशवाह ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी।

Load More