बीजेपी ने राजस्थान के लिए जारी की अंतिम सूची, भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर को बनाया उम्मीदवार
बीजेपी ने रविवार को राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर दामोदर अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया। मौजूदा सांसद सुभाष बहेड़िया का टिकट काट दिया गया है और अब बीजेपी ने राजस्थान में अपनी सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में 2 चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।