बीजेपी ने राजस्थान चुनाव को लेकर राहुल के '6 गारंटियों' वाले ट्वीट की चुनाव आयोग से की शिकायत
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश के लिए पार्टी की 6 गारंटियां दोहराते हुए एक ट्वीट किया जिसके बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से उनकी शिकायत की। बीजेपी ने आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए राहुल का 'X' अकाउंट सस्पेंड करने व आपराधिक केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।