बीजेपी ने राजस्थान व एमपी समेत 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी किए नियुक्त
बीजेपी ने शुक्रवार को 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी व चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किए। प्रल्हाद जोशी को राजस्थान, भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश, ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना में बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बीजेपी ने मनसुख मांडविया को छत्तीसगढ़ और अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश में चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।