बीजेपी ने राजस्थान सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल

बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जयपुर में सचिवालय का घेराव करते हुए शिक्षक भर्ती पेपर लीक व अन्य मामलों पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पार्टी ने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, "कांग्रेस की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के खिलाफ जनता का उद्घोष।"

Load More