बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 5 और उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक और सूची जारी करते हुए 2 राज्यों से 5 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया गया है।