बीजेपी ने राज्यसभा से रिटायर हो रहे किन 7 केंद्रीय मंत्रियों को आगामी चुनाव में नहीं उतारा है?
बीजेपी ने 7 केंद्रीय मंत्रियों को आगामी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया है जिनका राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने जा रहा है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हैं। मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, नारायण राणे, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन भी इन नेताओं में शामिल हैं।