बीजेपी ने रामपुर विधानसभा सीट पर पहली बार हासिल की जीत, जनता का आभार: यूपी सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में जीते सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "बीजेपी ने रामपुर विधानसभा सीट पर पहली बार जीत हासिल की है जिसके लिए (प्रत्याशी) आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व जनता के प्रति आभार।''

Load More