बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी किया घोषणा पत्र
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने मुफ्त राशन, पानी व गैस कनेक्शन की व्यवस्था, मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए पक्के मकान, ओलंपिक्स-2036 की मेज़बानी, रोज़गार के लाखों अवसरों, 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और समान नागरिक संहिता व 'एक देश, एक चुनाव' नीति लागू करने का वादा किया है।