बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, तीसरी बार वाराणसी से लड़ेंगे पीएम मोदी
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों व राज्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं और उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।