बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर 16 राज्यों व 7 यूटी में प्रदेश चुनाव प्रभारी किए नियुक्त
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र 16 राज्यों व 7 केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। बिहार में विनोद तावड़े व दीपक प्रकाश, पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे, अमित मालवीय व आशा लकड़ा और लक्षद्वीप में अरविंद मेनन को ज़िम्मेदारी दी गई है।