बीजेपी ने शेयर किया राहुल को रावण के रूप में दिखाता पोस्टर, कांग्रेस ने की आलोचना
बीजेपी ने गुरुवार को 'X' पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाला पोस्टर शेयर कर लिखा, "नए युग का रावण। वह धर्म और राम के खिलाफ हैं।" कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी आलोचना करते हुए कहा, "इसका मकसद कांग्रेस सांसद (राहुल) के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना और भड़काना है। यह बहुत खतरनाक है।"