बीजेपी ने सम्राट के परिवार पर 'आपत्तिजनक टिप्पणी' करने को लेकर ईसी से की रोहिणी की शिकायत
बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी व सारण (बिहार) लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के खिलाफ चुनाव आयोग (ईसी) से शिकायत की है। रोहिणी पर बीजेपी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। रोहिणी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है।