बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के मामले में मुंबई के पूर्व मेयर समेत 4 लोग हुए गिरफ्तार
बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर खार (महाराष्ट्र) पुलिस स्टेशन के बाहर हुए हमले के संबंध में मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि हनुमान चालीसा विवाद में अरेस्ट सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा से मिलने पहुंचे सोमैया पर शनिवार को कथित शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।