बीजेपी नेता की हत्या के लिए ₹25 लाख देने को लेकर हरियाणा में जेजेपी नेता का भाई गिरफ्तार
हरियाणा में बीजेपी नेता सुखबीर खटाना के मर्डर केस में जेजेपी नेता रोहताश खटाना के भाई जोगिंदर को गिरफ्तार किया गया है। आईजी (एसटीएफ) सतीश बालन ने कहा, "मुख्य आरोपी चमन गुर्जर...सुखबीर और अपनी बहन के प्रेम विवाह...का बदला लेना चाहता था। सुखबीर के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जोगिंदर ने चमन को...उसके जीजा सुखबीर की हत्या के लिए ₹25 लाख दिए थे।"