बीजेपी नेता के कहने पर फेंकी स्याही: यूपी में दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाला शख्स
मऊ (यूपी) में घोसी विधानसभा उप-चुनाव के बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक ने थाने में सरेंडर कर दिया है। उसने बताया, "बीजेपी नेता प्रिंस यादव ने स्याही फेंकने को कहा था...उन्होंने (प्रिंस) बोला था कि हम बचा लेंगे।" सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "आगे देखिएगा हार का डर बीजेपी से क्या-क्या न कराए।"