बीजेपी नेता को ग्रेटर नोएडा में लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठी व डंडों से पीटा
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी नेता राहुल पंडित को लोगों द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर लाठी व डंडों से पीटने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में दिखा कि राहुल पंडित भागते हुए ज़मीन पर गिर गए जबकि 2 शख्स उन्हें पीटते हुए नज़र आए। पुलिस के मुताबिक, 2 पक्षों में बहस के बाद विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई।