बीजेपी नेता नवनीत राणा के मुंबई स्थित घर से ₹2 लाख चोरी कर फरार हुआ घरेलू सहायक
महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा के खार (मुंबई) स्थित घर से ₹2 लाख की नकदी चोरी कर उनका घरेलू सहायक फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दरभंगा (बिहार) निवासी अर्जुन मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।