बीजेपी नेता ने कहा- राजेश पायलट ने मिज़ोरम पर बम बरसाए थे; बेटे सचिन पायलट ने दिया जवाब
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि 5 मार्च 1966 को वायुसेना के पायलट सुरेश कलमाड़ी और राजेश पायलट ने आइज़ोल (मिज़ोरम) पर बम बरसाए थे। इसपर राजेश पायलट के बेटे और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजेश पायलट 29 अक्टूबर 1966 को सेना में कमीशन हुए थे इसलिए उनपर आरोप लगाना तथ्यहीन है।