बीजेपी नेता ने संभाजी महाराज से की नारायण राणे की तुलना; शिवसेना ने की एफआईआर की मांग

महाराष्ट्र में बीजेपी के पूर्व विधायक प्रमोद जठार ने कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज से की है। वहीं, शिवसेना विधायक वैभव नाइक ने पुलिस में शिकायत देकर जठार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बकौल नाइक, इससे संभाजी महाराज के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Load More