बीजेपी नेता बोले- पूर्व मंत्री जितेंद्र ने बांधे राहुल के जूतों के फीते; उन्होंने दिया जवाब
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बुधवार को एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के जूतों के फीते बांधे थे। इसके बाद जितेंद्र ने वीडियो को फर्ज़ी बताते हुए कहा, "मुझे मेरे जूतों के फीते बांधने थे...इसलिए मेरे अनुरोध पर राहुल जी थोड़ी देर के लिए रुके थे।"