छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शनिवार को बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने घटना में नक्सली संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि घटनास्थल पर एक टीम भेजी गई है और जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है।