बीजेपी नेता व पंजाब के पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम का 83 वर्ष की आयु में हुआ निधन

वरिष्ठ बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम का शनिवार को 83 वर्ष की आयु में फगवाड़ा (पंजाब) में निधन हो गया। पंजाब में बीजेपी के प्रमुख दलित नेता रहे चौधरी राम फगवाड़ा विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे। केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने चौधरी राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Load More