बीजेपी नेता व पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को आया हार्ट अटैक
बीजेपी नेता व पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को रविवार को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें बठिंडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि धमनी में ब्लॉकेज के बाद मनप्रीत की एंजियोप्लास्टी की गई और उनकी हालत स्थिर है। गौरतलब है, मनप्रीत पिछले साल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।