बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोका, कोर्ट ने जाने की दी थी अनुमति
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी समेत पार्टी के अन्य नेताओं को संदेशखाली जाने से रोक दिया है। सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुभेंदु को संदेशखाली जाने की अनुमति दी थी। उन्होंने कहा, "पुलिस हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दे रही है। मैं उन्हें दोबारा सोचने के लिए एक घंटे का समय देता हूं, उसके बाद हाईकोर्ट जाऊंगा।"