बीजेपी नेता सुल्ताना खान पर मुंबई में धारदार हथियार से हमला, घटना के बाद कार में रोती दिखीं
महाराष्ट्र बीजेपी महिला अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान पर मुंबई में रविवार रात 2 अज्ञात बाइकसवारों ने धारदार हथियार से हमला किया। सुल्ताना अपने पति के साथ कार से जा रहीं थीं तभी उनपर हमला हुआ। घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुल्ताना रोती दिख रही हैं। बकौल पुलिस, “सुल्ताना खान...अभी सदमे में हैं।"