बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपनी मां के साथ देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मंडी (हिमाचल प्रदेश) लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी व अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी मां संग देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान कंगना की मां ने लोकसभा चुनाव-2024 में कंगना की जीत के भरोसे के साथ उनका मुंह भी मीठा कराया। गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।